चम्पावत, फरवरी 22 -- चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के वातावरण में किया गया। बच्चों एवं प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एकल रेस में शिवांश मेहरा ने प्रथम, पुलक आर्या ने द्वितीय तथा मानिक रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जलेबी रेस में दीपिका ने प्रथम, तजुला ने द्वितीय और पलक ने तृतीय स्थान हासिल किया। लेमन रेस में शिवांश सिंह प्रथम, अर्जुन द्वितीय तथा असीता बगड़ा तृतीय स्थान पर रहे। बैग रेस में समिया सानिया ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और लाविन्या ताम्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अभिभावकों और दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.