घाटशिला, फरवरी 19 -- घाटशिला। 22 फरवरी को द लीली फाउंडेशन के सहयोग से एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बड़ाजुड़ी किया जायेगा। यह कैंप विद्यालय मे पढ़ रहे बच्चो व अभिभावकों के लिए पूर्ण रूप से नि: शुल्क होगा उक्त जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन लाल करमाली ने दिया। उन्होंने बताया कि उक्त आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैंप में जेनरल फिजिशियन, दन्त चिकित्सक समेत पूरी मेडिकल टीम रहेगी, जिसमे जांच उपरांत दवा दी जायेगी। श्री करमाली ने बताया कि इसको सफल बनाने के लिए सरस्वती विद्या मन्दिर के संकुल संयोजक राजा कर्मकार, सचिव प्रवीन कुमार अग्रवाल समेत अन्य लोग लगे हुए हैं। इस तरह का बच्चों व अविभावक को लाभ पहली बार प्राप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...