रांची, जुलाई 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में गुरुवार को भारत माता प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। साथ ही अरुणोदय पत्रिका लोकार्पण सह आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय में भारत माता प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मुख्य अतिथि झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रौशन, विशिष्ट अतिथि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्माजी राव ने भारत माता प्रतिमा का लोकार्पण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...