गढ़वा, अक्टूबर 17 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर बाजार में दीपावली के अवसर पर थाल सजाओ प्रतियोगिता व छठ महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने सरस्वती माता, ऊं और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चण व दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने से हमारी प्राचीन परंपरा व संस्कृति झलकती है। भैया बहनों में धर्म के प्रति आस्था जागृत होती है। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों ने पूरी तन्मयता व भक्ति भाव से पूजा की थाल सजायी। उसमें प्रथम रिया मेहता, द्वितीय ऋषिका कुमारी व तृतीय स्थान अंजली कुमारी को मिला। वहीं छठ महोत्सव कार्यक्रम के निमित्त कुल 38 भैया-बहनों ने छठ व्रतियों की भूमिका निभायी। सभी ने विधिवत अपने सुप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.