गिरडीह, जनवरी 5 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर माल्डा में हवन पूजन का आयोजन कर विद्यालय का स्वर्ण जयंती मनाया गया। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के संस्थापक अर्जुन मिष्टकार उपस्थित थे। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन व हवन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। हवन के उपरांत एक बैठक का भी आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के सभी पूर्व आचार्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में विचार व्यक्त करते हुए अर्जुन मिष्टकार ने कहा कि माल्डा के इस विद्यालय की स्थापना 1975 में की गई थी। तब से यह विद्यालय निरन्तर संचालित हो रहा है। स्वर्ण जयंती के अवसर पर विद्यालय को नए सिरे से फिर से व्यवस्थित करना है। जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों, पूर्व छात्रों आदि का सहयोग परम आवश्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.