रांची, मई 12 -- खलारी, संवाददाता। वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पुरानी राय में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश महतो ने भगवान बुद्ध की तस्वीर पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर की। प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व लुंबिनी वन में रानी महामाया के गर्भ से वैशाख पूर्णिमा के दिन हुआ था। एक वृद्ध, रोगी और मृत व्यक्ति को देखकर उन्होंने जीवन के असार भाव को समझा और 29 वर्ष की उम्र में पत्नी यशोधरा और पुत्र राहुल को छोड़कर ज्ञान की खोज में घर त्याग दिया। तपस्या से ज्ञान की प्राप्ति तक की कथा ने मोहा मन: उन्होंने मधुबन के बरगद वृक्ष के नीचे पांच साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.