उरई, फरवरी 18 -- कालपी। नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था सरस्वती शिशु मन्दिर इन्द्रानगर कालपी की प्रबंध समिति के उप प्रबंधक अवधेश तिवारी बनाए जाने पर स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था सरस्वती शिशु मन्दिर इन्द्रानगर कालपी की प्रबंध समिति में नये उप प्रबंधक के रूप में नगर पालिका परिषद कालपी के पूर्व सभासद अवधेश तिवारी सिद्धू तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। गौरतलब हो कि प्रबन्धक के रूप में राघवेंद्र सिंह जादौन, अध्यक्ष लल्लू राम गुप्ता, कोषाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता पतारा जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अवधेश तिवारी को उप प्रबंधक बनने पर भाजपा नेता अमरदीप पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, सन्दीप साहू, सुमित शास्त्री,सुन्नी तिवारी, सतेन्द्र चौहान,कोमल सिंह चौहान आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.