साहिबगंज, दिसम्बर 21 -- कोटालपोखर। सरस्वती शिशु मंदिर कोटालपोखर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूर्ण होने पर नारी शक्ति की जागरुकता के लिए सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम हुआ। इसमें साहिबगंज विभाग से कार्यक्रम संयोजिका किरण व सहसंयोजिका नीलम मुख्य वक्ता थीं । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संस्कृत वंदना के साथ हुआ। अतिथियों के परिचय एवं सम्मान अंग वस्त्र देकर किया गया। सर्वप्रथम आचार्य निम्मी चौधरी ने कार्यक्रम का प्रस्तावना रखी । नीलम ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि पर विस्तार पूर्वक बताया। किरण ने भारत के विकास में महिलाओं का भूमिका के विषय पर विचार रखा। महिलाओं के बीच में प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम हुआ। सही जवाब देने वाले माताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में दो सौ माता बहनें शामिल हुई। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.