रांची, जुलाई 10 -- रातू, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, काठीटांड़ में गुरुवार को महर्षि वेद व्यास की जयंती पर गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वेद व्यास और भारत माता की तस्वीर के सामने दीप जलाकर की गई। इस दौरान विद्यालय कार्यकारिणी के सचिव, कोषाध्यक्ष, संरक्षक और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। प्राचार्य अजय द्विवेदी ने भैया-बहनों को जीवन में गुरु के महत्व के संदर्भ में मार्गदर्शन करते हुए महर्षि वेद व्यास जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान भैया-बहनों के बीच भाषण, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई और उनके विजेताओं को स्कूल द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.