बोकारो, मई 21 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुपकडीह के छात्र-छात्राओं की दो टीम हजारीबाग के कुम्हार टोली में होने वाले तीन दिवसीय खो -खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को रवाना हुआ। प्रधानाचार्य मंटू गिरी ने बताया यह प्रतियोगिता प्रांतीय स्तर पर हो रही है। स्कूल के छात्र-छात्राएं सदैव खेल का प्रेक्टिस करते रहते हैं। उम्मीद है विद्यार्थियों की टीम विजयी होगी। उनके साथ शिक्षक जगरनाथ व उषा देवी भी साथ में गए हैं। मौके पर सभी शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.