बुलंदशहर, मार्च 8 -- नगर के सरस्वती विधा मन्दिर लॉ कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ने बी प्लस प्रमाण पत्र दिया है। इसी के साथ कॉलेज यह उपलब्धि पाने वाला जिले का पहला लॉ कॉलेज बन गया है। कॉलेज की आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने 27 और 28 फरवरी को कॉलेज का भ्रमण किया था। इस दौरान टीम ने कॉलेज में आधारभूत संरचना, पुस्तकालय, शिक्षणेत्तर गतिविधियों को संचालित करने के उपलब्ध संसाधन, कॉलेज में उपलब्ध स्मार्ट क्लास और उसकी उपयोगिता, कंप्यूटर लैब को देखा परखा था। साथ ही कॉलेज के विद्यार्थियों से बातचीत कर कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों के प्रयोग के बारे में जानकारी ली थी। टीम ने भ्रमण में प्राप्त की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज को बी प्लस ग्रेड दिया है। इस उपलब्धि पर प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.