बोकारो, सितम्बर 3 -- सरस्वती विद्या मंदिर 3 सी में मंगलवार को गणित मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में विद्यालय के पूर्व गणिताचार्य पुरुषोत्तम पांडे व विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार ने दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ गणितज्ञ अजय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने वैदिक गणित की विधियां प्रस्तुत की और गणित पर आधारित कविताएं व पहेलियां सुनाकर गणित और भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम प्रदर्शित किया। निर्णायक मंडल में नकुल प्रसाद महतो व पुरुषोत्तम पांडे सम्मिलित रहे। गणित प्रदर्शनी में शिशु वर्ग जोड़, घटाना, गुणा, भाग पर आधारित मॉडल, मापन व ज्यामितीय आकृतियां प्रस्तूत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...