जामताड़ा, फरवरी 20 -- सरस्वती विद्या मंदिर विद्यासागर में नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण करमाटांड़,प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर विद्यासागर में शुक्रवार को मधुसूदन गोपाल देव भवन सहित चार नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन सह लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। भवनों का निर्माण विधायक निधि व अनाबद्ध निधि से कराया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुआ। इसके बाद राम दरबार में रामचरितमानस पाठ, रामस्तुति, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा एवं आरती का आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। इस हवन-पूजन में बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मधुसूदन गोपाल देव भवन का लोकार्पण विद्या विकास समिति के प्रदेश मंत्री ब्रजेश कुमार, सचिव नकुल कुमार शर्मा तथा पूर्व विधायक व पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने संयुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.