बेगुसराय, फरवरी 6 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हीराटोल गांव में गुरुवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हथियार लहरा रहे एक बदमाश को एसटीएफ ने खदेड़ कर धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश के पास एक पिस्तौल और दो गोली भी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार भागने के क्रम में बदमाश ने कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान हीराटोल गांव निवासी राजीव रंजन उर्फ कांगो यादव के पुत्र रवि कुमार उर्फ रविया के रुप में की गयी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार बदमाश का आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उक्त बदमाश के एक साथी को भी गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान बिसर यादव के पुत्र बिट्टू कुमार के रुप में की गयी है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.