नवादा, जनवरी 19 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। माघ शुक्ल पंचमी यानी बसंत पंचमी का त्योहार इस वर्ष 23 जनवरी शुक्रवार को मनाया जाएगा। नवादा शहर सहित जिले के सभी प्रखंडों में सरस्वती पूजा को लेकर उत्साह अभी से दिखने लगा है। ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां शारदे की आराधना के लिए जिले के शिक्षण संस्थानों और पूजा समितियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ब्संत ऋतु के आगमन के साथ ही नवादा की फिजाओं में या कुन्देन्दुतुषारहारधवला... के स्वर गूंजने को तैयार हैं। शुभ मुहूर्त और तिथि के अनुसार पूजन की तैयारी ज्योतिषीय गणना के अनुसार पंचमी तिथि की शुरुआत 23 जनवरी को तड़के 02:28 बजे पर होगी और इसका समापन 24 जनवरी को 01:46 की मध्य रात्रि पर होगा। उदयातिथि के महत्व के कारण पूजा 23 जनवरी को ही की जाएगी। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र झा ने बताया कि पूज...