देवघर, जनवरी 20 -- सारठ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में मां सरस्वती की पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सारठ थाना परिसर में मंगलवार को अंचलाधिकारी कृष्णचन्द सिंह मुंडा की अगुवाई में शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सारठ रंजीत लकड़ा व थाना प्रभारी द्वारा शांति समिति के सदस्यों से विधि -व्यवस्था की जानकारी ली। मौके पर अंचलाधिकारी ने कहा कि डीजे पर पूर्णतया प्रतिबंध है। वहीं पूजा पंडालों में अश्लील गाना नहीं बजे इसका ख्याल रखना है। उन्होंने यह भी कहा कि मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में करना है। पूजा के दौरान असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जाएगी। साथ ही हुड़दंग मचाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर थाना प्रभारी समेत शांति समिति के सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.