धनबाद, जनवरी 21 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति बैठक हुई। अध्यक्षता झरिया सीओ मनोज कुमार ने की। इसमें मौजूद लोगों ने सरस्वती पूजा के दौरान डीजे, अश्लील गानों पर रोक के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने, स्कूल कॉलेजों मे महिला पुलिस की तैनाती, असामाजिक तत्वों पर नकेल की मांग की। सीओ ने कहा कि पूजा पंडाल में डीजे बजाने व अश्लील व आपत्तिजनक गाना बजाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। रात्रि 10 बजे के बाद साउंड बॉक्स पूरी तरह से बंद रहेगा। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर डीजे भी जब्त किया जायेगा। बैठक मे मुख्य रूप से एसआई सौरव कुमार, बिट्टू कुमार, चंद्रभूषण चौधरी, भगत सिंह, राजकुमार अग्रवाल, विक्रमा यादव, महावीर पासवान, अजय शास्त्री, मनोज बर्मन, अनीता सिंह, सुषमा गुप्ता, संजय गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.