दुमका, जनवरी 23 -- रामगढ़ प्रतिनिधि।रामगढ़ थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने पूजा पंडाल व प्रतिमा विसर्जन को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेन्द्र सिन्हा ने कहा कि प्रखंड में हर त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया जाता रहा है और आगे भी शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे थाना प्रभारी ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुए त्योहार मनाएं। साथ ही कहा कि प्रतिमा विसर्जन हर हाल में 24 जनवरी को सुनिश्चित करें। प्रतिमा विसर्जन के दौरान शराब सेवन न करने की भी अपील की तथा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कहीं। शांति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.