छपरा, जनवरी 19 -- मांझी। सरस्वती पूजा को लेकर सोमवार को मांझी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मांझी के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ने की। उन्होंने कहा कि पूजा के मौके पर डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है और इसका अनुपालन हर हाल में पूजा समितियों को करना होगा अन्यथा उल्लंघन करने पर पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करने को बाध्य हो जाएगी। उन्होंने पूजा समितियों को कहा कि सरस्वती पूजा के आयोजन के लिए उन्हें अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा। बिना लाइसेंस लिए पूजा आयोजन करनेवाली समितियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस में डीजे के प्रयोग व धारदार हथियार साथ लेकर चलने की मनाही की। उन्होंने पूजा के मौके पर किसी तरह की अशांति पैदा करने की मंशा रखनेवाले असामाजिक तत्वों को सख...