पूर्णिया, जनवरी 22 -- केनगर, एक संवाददाता। सरस्वती पूजा को लेकर बुधवार को चम्पानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनुपम राज ने की। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा के दौरान सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही निर्धारित डेसीबल में लाउडस्पीकर के प्रयोग की अनुमति होगी। अश्लील या भड़काऊ गाने बजाने वाली समितियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने सभी पूजा समितियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सार्वजनिक पूजा पंडाल के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा पूजा के दौरान शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। विसर्जन निर्धारित रूट के अनुरूप ही किया जाएगा। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की ...