मुंगेर, जनवरी 16 -- जमालपुर, एक प्रतिनिधि। बसंत पंचमी हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। शहर में इसकी तैयारी जोरों पर है। सरस्वती पूजा मनाने की तिथि में मात्र हफ्ते दिन का समय शेष बचा है। जिसमें शिल्पकारों द्वारा प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस बावत जमालपुर-मुंगेर रोड किनारे लगाए दुकान संचालक सह शिल्पकार नरसिंह पंडित ने कहा कि प्रतिमा निर्माण की शुरुआत छठ पूजा के बाद से ही कर दिया गया। ताकि ठंड में मिट्टी सुखने की झंझट से बचा जा सके। कई प्रतिमाओं का निर्माण ऑर्डर पर किया जाता है तो कई जगह रेडीमेड प्रतिमा निर्माण का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। महंगाई को देखते हुए इस बार 2500 से 5000 राशि तक की प्रतिमा निर्माण का आर्डर मिला है। पिछले साल की तुलना में इस साल बांस के साथ पुआल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.