लोहरदगा, जनवरी 20 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा को लेकर लोहरदगा के कुड़ू थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक सीओ संतोष उरांव की अध्यक्षता में हुई। सीओ ने कहा कि विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में विधि पूर्वक करें। पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोई भी ऐसा गाना न बजाएं, जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो। ऐसे पूजा करे कि मां शारदे खुश हों, आशीर्वाद दे। उप प्रमुख ऐनुल अंसारी ने कहा कि सौहार्द्रपूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा मिल-जुलकर करे। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि पूजा समिति कुड़ू थाना में प्रतिवेदन दें ताकि सभी पंडालों पर प्रशासन की नजर रखी जा सके। बैठक में सीओ सह बीडीओ संतोष उरांव, मुखिया ललिता देवी, परमेश्वर महतो, अवधेश उरांव, अनवर खान, एसआई मनोज कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...