रांची, जनवरी 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को सिल्ली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नवीन कुमार ने की, जबकि संचालन मोहम्मद फारूख द्वारा किया गया। बैठक में मुरी ओपी प्रभारी राहुल कुमार मेहता, पूजा समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शांति समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने सरस्वती पूजा के दौरान पालन किए जाने वाले विभिन्न दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे, अश्लील गानों तथा तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय सीमा...