भागलपुर, जनवरी 17 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा में अब 9 दिन शेष रह गए हैं। इस बार 23 जनवरी शुक्रवार को सरस्वती पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ की जाएगी। पूजा को लेकर स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ घरों और मोहल्लों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। शहर के विभिन्न कॉलेजों और हॉस्टलों में पंडाल, साज-सज्जा और प्रतिमा स्थापना की योजनाएं बनाई गई हैं। मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में मेडिकल के छात्र प्रतिमा स्थापित करते हैं, जहां विशेष साज-सज्जा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। टीएमबीयू के सभी छात्रावासों में अलग-अलग प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। साथ ही एसएम कॉलेज, टीएनबी कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज के हॉस्टलों में भी मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। छात्र...