कोडरमा, फरवरी 12 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में वार्षिकोत्सव सह कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। शुभारंभ समाजसेवी लीलावती मेहता, कामाख्या नारायण सिंह, विवेक इंद्रगुरु, दिलीप कुमार यादव, विद्यालय के निदेशक शिवकुमार मेहता तथा प्राचार्य श्वेता मेहता द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्या शांति प्रिया उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत, संगीत एवं नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट मंचीय प्रस्तुति की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य ...