बोकारो, जुलाई 14 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। बोकारो जिले के महुआटांड थाना क्षेत्र के दरहा बेड़ा निवासी शनिचर मांझी ने पेटरवार पुलिस को एक आवेदन देते हुए पुत्री की हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। इस मामले को लेकर रविवार को पेटरवार थाना में कांड अंकित किया गया। विदित हो कि प्रखंड के अरजुवा पंचायत के लावागढ़ा में बीते 8 जुलाई को सरस्वती मुर्मू की की लाश उसके ससुराल घर में घर के काड में संदेहास्पद स्थिति में लटकता हुआ पेटरवार पुलिस ने बरामद किया था।मृतका के पिता ने कहा कि छोटी पुत्री सरस्वती मुर्मू की शादी विगत 14 मई 2024 को लावागढा निवासी प्रकाश टुडू के साथ संथाली रिती-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद मेरी पुत्री ससुराल लावागढ़ा गई। कुछ दिनों तक ठीक ठाक से रही। कुछ दिनों बाद मेटी पुत्री को मेरे दामाद प्रकाश टुडू, उसके पिता ईश्वर मांझी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.