मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़ा द्वारा गांव नंगला कबीर में क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (तिलहन) कार्यक्रम के अंतर्गत सरसों की फसल पर प्रक्षेत्र दिवस और गन्ना सहफसली अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा रीना के द्वारा किया गया। जिसमें क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डा रीना ने किसानों को सरसों की उन्नत किस्मों, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, समय पर बुवाई तथा वैज्ञानिक पद्धति से सिंचाई प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही फसल में लगने वाले प्रमुख कीटों एवं रोगों की पहचान और उनके समुचित नियंत्रण उपायों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उन्नत तकनीकों को अपनाकर किसान उत्पादन एवं आय दोनों में वृद्धि कर सकते हैं। प्रक्षेत्र दिवस के दौरान प्रक्षेत्र प्रदर्शन का अवलोकन करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.