नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- सर्दियां शुरू हो गई हैं और बाजार में तरह-तरह के साग बिक रहे हैं। सरसों का साग और मक्की की रोटी वैसे तो पंजाब का खाना है लेकिन पूरे देश के लोग इसे बड़े प्यार से खाते हैं। सरसों का साग बनाते समय बड़े-बड़े शेफ इसमें मक्की का आटा मिलाते हैं। क्या आपको इसकी वजह पता है? अगर नहीं तो यहां जान लीजिए। आगे से आप जब भी सरसों का साग बनाएं तो ये हैक जरूर अपनाइएगा।क्यों डालते हैं मक्के का आटा सरसों का साग जब बनाते हैं तो इसमें बथुआ और पालक भी मिलाते हैं। यह इसके तीखेपन को बैलेंस करता है। साथ ही मेथी और बथुए को पोषक तत्व भी इसमें शामिल हो जाते हैं। इसे बनाते समय थोड़ा सा मक्की का आटा भी मिलाया जाता है। इसे मिलाने की वजह यह होती है कि जब आप सरसों का साग परोसेंगे तो इससे पानी अलग नहीं होगा। यानी मक्की का आटा इसमें बाइंडिंग का काम कर...