दरभंगा, जनवरी 25 -- परिजनों के अनुसार तलाश करने के क्रम में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे सरसों के खेत में विंदेश्वर का शव मिला। गले में गमछा बंधा हुआ था। उसका शरीर मिट्टी से सना हुआ था। कान से खून निकल रहा था। उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि शव मिलने के बाद वे आशुतोष के घर पहुंचे। वहां ताला लटका पाया गया। परिजनों के अनुसार काफी कम मजदूरी देकर विंदेश्वर से काम कराया जाता था। उसकी आठ छोटी-छोटी बेटियां हैं। मजदूरी कर वह अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उनकी हत्या के बाद पूरा परिवार उजड़ गया है। अब घर में कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है। परिजनों ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के गले में मफलर बंधा हुआ था। एफएसएल की टीम ने जांच की है। शव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.