सीतामढ़ी, मार्च 10 -- सीतामढ़ी। रबी फसल में सरसों की फसल भी मुख्य फसल के रूप में आती है। इस वर्ष जिले के 17 प्रखंडों में 3136 हेक्टेयर में सरसों की खेती की गई है। अब सरसों की फसल तैयार हो गई है। नई फसल बिक्री को तैयार है। लेकिन खेतों में अच्छी फसल होने के बावजूद किसानों को सरसों का अच्छा बाजार भाव नहीं मिल रहा है। जिस कारण किसान सरसों की खेती करने में रुची नहीं दिखा रहे है। किसान नागेंद्र सिंह, सुबोध कुमार सिंह, राम इक़बाल दास, हरिशंकर पाठक, दया शंकर प्रसाद ने बताया कि सरसों की खेती में आमदनी नहीं होती है। उन्होंने बताया कि पिछले साल सरसों का बाजार भाव 66 सौ रुपए प्रति क्विंटल था। पिछले कुछ माह में एक बार फिर रेट बहुत कम हो गया है। नई फसल का रेट महज चार हजार से 4900 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। ऐसे में किसानों को प्रति बीघा करीब पांच स...