झांसी, नवम्बर 6 -- जनपद भर में इस बार किसानों ने सरसों की फसल वृहद मात्रा में बोई है। फसल जनपद के कई खेतों में बढ़ने भी लगी है। पर इसे बचाकर रखना भी बेहद जरूरी होगा। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बताया कि आरा मक्खी से फसल को बचाएं। यह मक्खी फसल में 20 से 30 फीसदी तक नुकसान कर सकती है। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी के कीट वैज्ञानिकों ने सरसों की फसल को आरा मक्खी के प्रकोप से बचाने की सलाह दी है। वैज्ञानिक डॉ ऊषा और डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरा मक्खी सरसों की फसल का एक हानिकारक कीट है। जिससे फसल की उपज में काफी नुकसान होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.