संभल, दिसम्बर 24 -- संभल। सर्दी और कोहरे के कारण इन दिनों सरसों की फसल में व्हाइट रस्ट रोग का खतरा बढ़ गया है। कई खेतों में इस बीमारी ने पैर पसार दिए हैं। माहू रोग ने भी सरसों की फसल पर अटैक किया है। किसान अपनी फसल को इस बीमारी से बचाने के लिए परेशान दिखाई दे रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक किसानों को सलाह दे रहे हैं कि फसल को बीमारी से बचने के लिए फंगीसाइड रसायन का स्प्रे करें और इसे 15 दिन के अंतराल पर तीन बार दोहराएं। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि किसान फंगीसाइड का स्प्रे करें और फसल की नियमित निगरानी रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...