आगरा, दिसम्बर 8 -- जनपद की तिलहनी फसलों में सरसों की फसल किसान प्रमुखता से करते हैं। कृषि अधिकारियों ने सरसों के पौधे में फूल आने के बाद फसल में कीट व रोगों की संभावना को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है। जिससे कीट व रोगों की वजह से सरसों की फसल की पैदावार प्रभावित नहीं होने पाए। रविवार को जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने अमांपुर के गांव ढूंढरा के खेतों में खड़ी फसल का सर्वे किया। सरसों की फसल करने वाले किसानों को सतर्क कतरे हुए उन्होंने कहा कि पौधों पर फूल आ गए हैं। इस समय फसल की देखरेख करने की बहुत आवश्यकता होती है। इस समय सरसों की फसल अच्छी दशा में है। इसलिए इसकी देखभाल की बहुत आवश्यकता है। इस अवस्था में फसल में कई तरह के रोग होने की संभावना रहती है। रेाग की वजह से पत्तियां एवं फलियों पर गहरे कथई रंग के धब्बे हो जाते हैं। फसल में सफेद गे...