मैनपुरी, मार्च 22 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकबूलपुर में सरसों की थ्रेसिंग के दौरान किसान थ्रेसर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे कुरावली अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। घटना शनिवार दोपहर 2 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकबूलपुर निवासी 35 वर्षीय किसान ब्रजेश पुत्र हाकिम सिंह अपने खेत में ट्रैक्टर मशीन से सरसों की थ्रेसिंग करा रहा था। अचानक वह थ्रेसर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उसे कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.