फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में धांधली सामने आने के बाद कई तरह के सवाल सामने आ रहे हैं। योजना के तहत कई गांव में बीमा क्लेम में जो राशि भुगतान की गयी है उस पर भी संदेह पैदा हो रहा है। हालांकि अभी इस पर जांच चल रही है। संदेह के घेरे में जो 41 गांव आये हैं उनमें प्रत्येक की यदि गहराई से जांच हो तो बड़े पैमाने पर धांधली और सामने आ सकती है। फसल बीमा योजना में 68 लाख की धांधली पाये जाने पर 9 बैंक प्रबंधकों, 3 बीमा अफसरों और 32 किसानों के खिलाफ अमृतपुर और जहानगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी जा चुकी है। इसमें बलीपट्टी रानीगांव, गुड़ेरा और बंथल शाहपुर में भूमिहीनो को बीमा क्लेम का भुगतान कर दिया गया। यह भुगतान जब सवालों के घेरे में आया तो अन्य गांव पर भी जांच शुरू हो चुकी है। अभी इसका परिणाम सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.