सहारनपुर, अगस्त 11 -- सरसावा। अंबाला रोड स्थित वैष्णो धाम मंदिर से रविवार को दस श्रद्धालुओं का एक जत्था माता वैष्णो देवी के पवित्र दर्शन हेतु जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पूर्व मंदिर में विधिवत पूजन किया गया। मुख्य पुजारी संजय महाराज ने श्रद्धालुओं को माता की चुनरी, नारियल और प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि हर साल श्रद्धालुओं का जत्था पैदल यात्रा करते हुए माता रानी के दरबार पहुंचता है। इस बार भी श्रद्धालु मां वैष्णो के दर्शन के लिए रवाना हुए है जो करीब 15 दिनों बाद पैदल यात्रा करते हुए मां वैष्णो के दरबार पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जत्थे में महेंद्र सिंह, सतीश कुमार, अरविंद कुमार, सोनू त्यागी, बृजमोहन, अशोक राणा, जगपाल चौधरी, मुकेश चौधरी, ओमप्रकाश तथा महिपाल शामिल है। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.