सहारनपुर, फरवरी 8 -- कस्बे में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जन्मोत्सव शनिवार बड़े धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। नकुड़ रोड स्थित श्री रविदास मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शोभायात्रा का फीता काटकर उद्घाटन विधायक मुकेश चौधरी व नगर पालिका अध्यक्ष के पति राजू पंवार ने किया। कमेटी अध्यक्ष साहब सिंह लड्डू, असपा जिला अध्यक्ष सचिन खुराना, नंदकिशोर मेघराज सिंह, प्रेम खन्ना, हरिपाल सिंह, नरेश चंद जैन, रमेश सुखीजा, सतीश चोपड़ा, बाबूराम, विनोद सहगल, सभासद डॉक्टर वजीर मलिक, सचिन चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.