सहारनपुर, जनवरी 23 -- शुक्रवार तड़के तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से पावर बैक हो गया, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कस्बे की पंजाबी कॉलोनी में रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर तथा चुंगी पर रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके अलावा बिजली घर में रखा 12 बैट्रीइका सेट और चार्जर भी जल गए। तेज हवा के कारण दो गांवों में बारहखंभे गिर गए, जिससे आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे 11 हजार हाई टेंशन लाइन पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पावर बैक हो गया, जिससे यह नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कार्य प्रभावित होता रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि देर रात तक बिजली व्यवस्थ...