अररिया, फरवरी 9 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह के सरवाहा महादलित टोले में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। इस गांव के लोगों के मौलिक अधिकारों का भी कहीं न कहीं हनन किया जा रहा है। सरवहा महादलित टोले में करीब डेढ़ सौ के आसपास घर है। रानीगंज मुख्यालय से यहां तक आने के लिए सड़कें नहीं है। नगर पंचायत बनने के बाद मात्र 450 फीट ही ढलाई सड़क बनी है। गांव में कभी कभाल ही नपं के सफाई कर्मी जाते है। गांव में एक्का दुक्का लोगों के पास ही शौचालय है। लगभग लोग गांव के खुले में शौच करने को विवश है। गांव में न आगंनबाडी केंद्र है न ही स्कूल, नतीजा यह है कि इस गांव के ढाई सौ से अधिक बच्चे पढ़ाई से वंचित है। बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से यहां के ग्रामीणों में अब आक्रोश बढ़ने लगा है। सोमवार को गांव के लोगों में सुविधाओं से वंचित...