मैनपुरी, जनवरी 31 -- घिरोर, एसआईआर के तहत छूटे हुए पात्र मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया को सरल बना दिया है। जिसके चलते ब्लॉक कार्यालय पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। पूरे दिन पंजीकरण को लेकर गहमागहमी बनी रही। परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। जिसको ध्यान में रखते हुए मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल किया गया है। कई वैकल्पिक दस्तावेजों को मान्यता दी गई है। मतदाता पंजीकरण के लिए पेंशन प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट व सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र को मान्य दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। एसडीएम प्रसून कश्यप ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र नागरिक वोट बनवाने से वंचित न रह जाए। जिन लोगों के नाम अब तक मत...