रांची, नवम्बर 19 -- रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के लिए हांगकांग का विशेष शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। पहले दिन विद्यार्थी विश्व प्रसिद्ध विक्टोरिया पार्क पहुंचे। यहां से हांगकांग की स्काईलाइन और समुद्री तट का भव्य दृश्य उन्हें मंत्रमुग्ध कर गया। इसके बाद एवेन्यू ऑफ स्टार्स पहुंचे। यहां प्रसिद्ध ब्रूस ली की प्रतिमा देखी। हांगकांग की फिल्मी विरासत पर जानकारी प्राप्त की। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय दौरे में कई एतिहासिक स्थल छात्रों ने देखे और जानकारी प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...