लखीसराय, जनवरी 8 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रसिद्ध शिव मंदिर अशोक धाम परिसर में शनिवार से चल रहे नौ दिवसीय शृंगी ऋषि मानस आधारित रामकथा के पांचवे दिन बुधवार को मोरारी बापू ने प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को स्वभाव व प्रभाव के विस्तृत रूप से सत्संग का बोध कराया। कथा के प्रारंभ में बापू ने कहा यहां महादेव विराजमान हैं, मां बाला त्रिपुर सुंदरी विराजमान हैं, दिव्य नदियों का संगम इधर से उधर प्रवाहित हो रहा है। लखीसराय के विभिन्न क्षेत्र में स्थापित मंदिर व उसमें श्रद्धा से विराजमान भगवान के साथ पंडित, पुरोहित, संत-महात्मा एवं यहां के बृहतगण सभी को व्यास पीठ की ओर से मेरा प्रणाम। उन्होंने कहा शृंगी का संबंध हिरण के सिंग से है और हमारे यहां हिरण के सिंग की एक बहुत महिमा है, उसको हर प्रॉब्लम से बचने का शगुन माना गया है। एक हिरण का सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.