मऊ, सितम्बर 21 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के जलस्तर का बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। नदी इस समय विकराल रूप धारण कर कहर बरपाने पर आतुर दिख रहीं है। बीते 24 घंटे में 10 सेमी जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 15 सेमी ऊपर बह रही है। बाढ़ का पानी गांवों की ओर तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे गांवों में हहाकार मचा हुआ है। वहीं बेलौली सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों के पास तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिसे देख ग्रामीण परेशान दिखाई दे रहे हैं। वहीं बंधो पर दबाव बढ़ने से सिंचाई विभाग मऊ और बाढ़ खंड आजमगढ़ ने निगरानी बढ़ा दी गई है। सरयू के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में काम कर रहा है। जलस्तर पर नजर डाले तो शुक्रवार को जलस्तर 69.95 मीटर पर था जो शनिवार को बढ़कर 70.05 मीटर पर पहुंच गया। नदी के रौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.