बाराबंकी, जून 8 -- सिरौलीगौसपुर। थाना बदोसराय क्षेत्र के ग्राम अलीनगर में शनिवार की शाम सरयू नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दोनों बच्चे बहराइच जनपद से अपने मामा की शादी में शामिल होने आए थे। हादसे ने शादी की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया। गांव और पीड़ित परिवार में कोहराम मचा रहा। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। बहराइच जिला के थाना जरवल रोड के गांव रेवड़ा मदरही निवासी सत्यम (13) पुत्र रमेश पाल व इनका मौसेरा भाई विवेक (12) पुत्र पंकज पाल माता-पिता के साथ अपने मामा देशराज की शादी में शामिल होने अलीनगर आए हुए थे। देशराज की शादी 5 जून को हुई थी और 7 जून को दुल्हन की विदाई के लिए परिजन दुल्हन के मायके गए हुए थे। इसी बीच अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते दोनों मासूम सरयू नदी किनारे पहुंच गए। गर्मी से राहत पाने के लिए उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.