देवरिया, मार्च 20 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी में स्नाने करने के दौरान मंगलवार को एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी। करीब पांच घण्टे बाद उसका शव नदी से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊ जिले के मधुबन निवासी हर्षित मल्ल(19) पुत्र स्व. रणजीत कक्षा 12 वीं का छात्र था। मंगलवार को वह अपने घर से मधुबन स्थित एक लाईब्रेरी में पढ़ने जाने की बात कहकर निकला था। लाईब्रेरी से वह अपने कुछ साथियों के साथ बरहज स्थित सरयू नदी में स्नान करने चला आया। जहां साथियों के साथ स्नान करने के दौरान वह नदी में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में स्नान कर रहे साथी उसे बचाने का प्रयास किए, लेकिन सफलता नही मिल सकी और हर्षित नदी में डूब गया। साथियों ने इसकी जानकारी पुलिस के देने के साथ ही परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.