देवरिया, दिसम्बर 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठन ने बुधवार को बरहज में पीपा पुल लगाने एवं मोहन सेतु निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर डीएम दिव्या मित्तल को ज्ञापन सौंपा। सपा नेता विजय रावत ने कहा कि बरहज में सरयू नदी पर पीपा का पुल लगाया जाना अति आवश्यक है। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की भाजपा सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। बरहज में पीपा पुल एवं मोहन सेतु के बन जाने से लाखों यात्रियों को आने-जाने में सुविधा हो जाती लेकिन भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। यदि जल्द बरहज में पीपा पुल का निर्माण नहीं होता है तो युवा सपाई आंदोलन को बाध्य होंगे। भाजपा सरकार की विकास विरोधी नीतियों से जनता परेशान है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जनत...