बहराइच, जून 6 -- बहराइच,संवाददाता। गंगा दशहरा पर्व पर शुक्रवार को शहर के रामायणकालीन सरयू नदी के तट पर सनातन समाज एवं पर्यावरण विदों की ओर से विधि-विधान से सरयू महोत्सव का शुभारंभ किया। संयुक्त रूप से पंचवटी प्रजाति का पौध रोपित कर पर्यावरण व जल संरक्षण की शपथ भी ली गई। प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच अजीत सिंह ने कहा कि नदियां सनातन समाज की संवाहक है।बिना जल के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। सभी लोग अपने जीवनकाल में पांच पौध अवश्य लगाएं। संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि सरयू नदी रामायण कालीन है। हिमालई क्षेत्र से निकली पांच जल धाराएं नेपाल से मिहींपुरवा तहसील के गोपिया व गायघाट नामक स्थान पर मिलते हैं तब भारतीय क्षेत्र में सरयू नदी का नामकरण होता है। रेंजर नानपारा ने बताया कि सरयू नदी के तट पर सघन वृक्षारोपण की कार्य योजना बनाई जा रही है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.