कन्नौज, जनवरी 10 -- सकरावा, संवाददाता। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सरबा ग्राम पंचायत में पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन नाले के अंदर से निकली है, जो पिछले कई महीनों से लीकेज है। इस समस्या से ग्रामीणों को पिछले कई दिनों से जूझना पड़ रहा है। इस पाइप लाइन से पूरे गांव में पानी की सप्लाई होती है। सरवा गांव में लगभग 20 हजार की आबादी है। गांव के नाले के अंदर से निकली पाइपलाइन पिछले कई दिनों से लीकेज है, जिससे लोगों के घरों में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। लीकेज की जानकारी होने से अब ग्रामीणों को पीने के पानी से डर लगने लगा है। दूषित पानी पीने से संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की। ग्राम प्रधान, जल विभाग के अधिकारियों और संबंधित विभागों को बार-बार अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्...