नई दिल्ली, जनवरी 12 -- मुंबई और कर्नाटक के बीच सोमवार को बेंगलुरु में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का पहला क्वार्टर फाइनल खेला जा रहा है। कर्नाटक ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मुंबई की जब प्लेइंग इलेवन सामने आई तो सभी हैरान रह गए। फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सरफराज खान प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। दरअसल, 28 वर्षीय बल्लेबाज चोटिल होने के कारण कर्नाटक के सामने नहीं उतरा। उन्होंने मुंबई के आखिरी लीग मैच में ऐतिहासिक पारी खेली थी। सरफराज ने पंजाब के खिलाफ मैच में 20 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें सात चौके और 5 छक्के थे। उन्होंने 15 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की। यह लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाई गई सबसे तेज फिफ्टी है।प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए सरफराज टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए। न...