नई दिल्ली, जनवरी 29 -- अगर आप भी OnePlus का स्मार्टफोन चला रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वनप्लस ने अपने एक चार साल पुराने पॉपुलर फोन के Android 16 पर बेस्ड स्टेबल अपडेट रोलआउट कर दिया है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 10 Pro की, जिसे जनवरी 2022 में लॉन्च किया गया था। दरअसल, वनप्लस 10 प्रो को अभी-अभी एक सरप्राइज अपडेट मिला है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। वनप्लस अब OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के लिए Android 16 पर बेस्ड स्टेबल OxygenOS 16 अपडेट रोलआउट कर रहा है। दिलचस्प बात यह है कि ओरिजिनल अपडेट पॉलिसी के अनुसार Android 15 इस स्मार्टफोन के लिए आखिरी बड़ा अपग्रेड होना था। दरअसल, वनप्लस 10 प्रो जनवरी 2022 में Android 12 के साथ लॉन्च हुआ था। उम्मीद थी कि तीन बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड मिलेंगे, इसलिए जब पिछले साल इसे एंड्रॉयड 15 मिला, तो ज्यादातर लो...